CRIME BORDER | 27 December 2025 | 08:16 PM
Karan Johar-Janhvi Kapoor in Two Much: अमेजन के शो 'टू मच' के हालिया एपिसोड में करण जौहर और जान्हवी कपूर मेहमान बनकर पहुंचे । इस दौरान होस्ट काजोल-ट्विंकल के साथ दोनों ने खूब मस्ती की।
karan johar shocking revelation about losing virginity at 26 janhvi kapoor reaction
करण-जान्हवी-ट्विंकल - फोटो : एक्स
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर अपने बेबाक अंदाज और मजेदार बातों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा खुलासा किया कि सुनकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया। हाल ही में करण अभिनेत्री काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो 'टू मच' में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ जान्हवी कपूर भी प्राइम वीडियो के शो में गेस्ट के तौर पर पहुंचीं, जहां उन्होंने भी अपनी निजी जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया।
‘मैंने 26 साल की उम्र में खोई थी वर्जिनिटी’
शो के दौरान एक मजेदार सेगमेंट 'ट्रूथ और लाए' में ट्विंकल ने करण से कहा कि वो कोई एक स्कैंडलस बात बताएं जो सबको चौंका दे। इस पर जाह्नवी कपूर ने भी उन्हें थोड़ा छेड़ते हुए कहा- 'एक सच और एक झूठ बताओ, हम अंदाजा लगाएंगे क्या सच है।' इसी के जवाब में करण ने कहा, 'मैंने अपनी वर्जिनिटी 26 साल की उम्र में खोई थी और मैं तुम्हारे परिवार के एक सदस्य के साथ इंटिमेट रहा हूं।'
जैसे ही करण ने ये कहा जाह्नवी हैरान रह गईं। इसके ठीक बाद करण ने हंसते हुए कहा कि वो मजाक कर रहे हैं। करण ने कहा, 'असल में मैंने 26 साल की उम्र में वर्जिनिटी खोई थी, लेकिन तुम्हारे परिवार के किसी सदस्य के साथ कभी इंटिमेट नहीं रहा। हालांकि ख्याल ज़रूर आया था कुछ बार।' उनके इस जवाब पर वहां मौजूद सब हंस पड़े, लेकिन जाह्नवी तब भी सोच में ही नजर आईं।
sabhar -ETV Bharat- -एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 23 Oct 2025 10:22 AM IST