CRIME BORDER 

पोलीस व गुन्हेगारी जगताची बित्तंबातमी देणाऱ्या क्राईम बॉर्डर साठी डॅशिंग तरुण / तरुणी क्राईम रिपोर्टर पदी  तत्काळ नियुक्त करणे आहे.  इच्छुकांनी संपर्क साधावा . Mob . :- 9619630035 / 9987496136

मुख्य संपादक : राजेंद्र वखरे 

संपादिका  : सौ. सीमा राजेंद्र वखरे 

पोलीस व गुन्हेगारी जगताची बित्तंबातमी देणाऱ्या क्राईम बॉर्डर साठी डॅशिंग तरुण / तरुणी क्राईम रिपोर्टर पदी  तत्काळ नियुक्त करणे आहे.  इच्छुकांनी संपर्क साधावा . Mob . :- 9619630035 / 9987496136

UPSC, Shivam Vakhare (यु .पी .एस .सी ) च्या सर्वोच्च संघ लोकसेवा आयोगाच्या परीक्षेत डोंबिवली (महाराष्ट्र ) येथील कु. शिवम सीमा राजेंद्र वखरे  यांनी  ६५१ रँक मिळवून यश संपादन केले .
 

 

Important: रजिस्ट्रेशन के लिए यहाँ क्लिक करें
Register

कार्ला में 'स्वर्ग - परमात्मा का घर' : सौरभ भाई के माध्यम से व्यसन, क्रोध और अवसाद पर जीत

CRIME BORDER | 02 November 2026 | 10:21 AM

कार्ला में सौरभ भाई को उनके कार्य की सराहना करते हुऐ । क्राईम रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से चित्रा कामत
कार्ला में सौरभ भाई को उनके कार्य की सराहना करते हुऐ । क्राईम रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से चित्रा कामत

लोणावळा (प्रतिनिधि श्रावणी कामत) :- लोणावळा के पास कार्ला (दहिवली) स्थित 'स्वर्ग - परमात्मा का घर' सिर्फ एक आश्रय केंद्र नहीं, बल्कि जीवन परिवर्तन का केंद्र बन गया है। सौरभ भाई के माध्यम से यहाँ लोगों को निःशुल्क मार्गदर्शन दिया जाता है।

'स्वर्ग' में क्या मिलता है?

सौरभ भाई कहते हैं, "यह मेरा नहीं, परमात्मा का घर है। यहाँ कोई भी, कभी भी, अपना ही घर समझकर आ सकता है।"

यहाँ की मुख्य सेवाएँ:

1. पूरे दिन अन्न-प्रसाद भंडारा: सुबह से शाम तक चलने वाला प्रसाद भंडारा। कोई भी भूखा न रहे, इसका पूरा ध्यान रखा जाता है।

2. परमात्मा द्वारा ज्ञान और मेडिटेशन: रोज़ाना के कार्यक्रम में राजयोग मेडिटेशन के द्वारा मन को शांत करने का ज्ञान दिया जाता है।

3. विशेष समस्या समाधान:

- संस्कार परिवर्तन: बुरी आदतें, नशा-मुक्ति

- क्रोध से मुक्ति: गुस्से पर नियंत्रण कैसे रखें, इसका प्रशिक्षण

- नींद की समस्या (Insomnia): मेडिटेशन द्वारा गहरी नींद के लिए मार्गदर्शन

4. बेघरों को आश्रय: जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है, उनके लिए यह स्थायी अपना घर है।

सबसे महत्वपूर्ण बात, यह सारी सेवा बिना एक रुपया लिए की जाती है। यहाँ आकर ठीक हुए कई साथी अब दूसरों की मदद के लिए सेवक बन गए हैं।

इस निस्वार्थ कार्य के लिए क्राईम रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन परिवार की ओर से सौरभ भाई और स्वर्ग परिवार को भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।