CRIME BORDER 

पोलीस व गुन्हेगारी जगताची बित्तंबातमी देणाऱ्या क्राईम बॉर्डर साठी डॅशिंग तरुण / तरुणी क्राईम रिपोर्टर पदी  तत्काळ नियुक्त करणे आहे.  इच्छुकांनी संपर्क साधावा . Mob . :- 9619630035 / 9987496136

मुख्य संपादक : राजेंद्र वखरे 

संपादिका  : सौ. सीमा राजेंद्र वखरे 

पोलीस व गुन्हेगारी जगताची बित्तंबातमी देणाऱ्या क्राईम बॉर्डर साठी डॅशिंग तरुण / तरुणी क्राईम रिपोर्टर पदी  तत्काळ नियुक्त करणे आहे.  इच्छुकांनी संपर्क साधावा . Mob . :- 9619630035 / 9987496136

UPSC, Shivam Vakhare (यु .पी .एस .सी ) च्या सर्वोच्च संघ लोकसेवा आयोगाच्या परीक्षेत डोंबिवली (महाराष्ट्र ) येथील कु. शिवम सीमा राजेंद्र वखरे  यांनी  ६५१ रँक मिळवून यश संपादन केले .
 

 

Important: रजिस्ट्रेशन के लिए यहाँ क्लिक करें
Register

डेनमार्क के मंत्री ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से की मुलाकात ऊर्जा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा

CRIME BORDER | 05 November 2026 | 11:11 AM

डेनमार्क के मंत्री ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से की मुलाकात  ऊर्जा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा

मुंबई, 2 नवम्बर :डेनमार्क के व्यवसाय एवं प्रतिस्पर्धात्मकता मंत्री मार्टिन लिडेगार्ड ने प्रतिनिधिमंडल के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की।

            मंत्री मार्टिन लिडेगार्ड ने राज्यपाल को बताया कि डेनमार्क की लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की अग्रणी कंपनी मर्स्क सहित डेनमार्क की 63 कंपनियां महाराष्ट्र में कार्यरत हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते से महाराष्ट्र को व्यापक लाभ होगा।

            उन्होंने बताया कि भारत और डेनमार्क के बीच हरित रणनीतिक साझेदारी है, जिसमें पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और जीवन विज्ञान जैसे क्षेत्र शामिल हैं।     यूरोपीय संघ को विश्व का सबसे बड़ा ऊर्जा आयातक क्षेत्र बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत और डेनमार्क के बीच ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने शिक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने में विशेष रुचि व्यक्त की।

            डेनमार्क को आकार में छोटा, लेकिन समृद्ध देश बताते हुए उन्होंने कहा कि वहां अमीर और गरीब के बीच आर्थिक असमानता अपेक्षाकृत कम है। उन्होंने डेनमार्क की अर्थव्यवस्था में भारतीय मूल के लोगों के महत्वपूर्ण योगदान की भी सराहना की।

            डेनमार्क के प्रतिनिधिमंडल का महाराष्ट्र में स्वागत करते हुए राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने भारत द्वारा शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल लेन-देन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में की गई प्रगति की जानकारी दी।

            इस अवसर पर डेनमार्क के भारत में राजदूत रासमुस अबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसेन; अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय विभाग की उप स्थायी सचिव टिने नील्सन हर्ट्ज; उप मिशन प्रमुख मार्टिन एग्नुड पीटर्सन; मंत्री के विशेष सलाहकार क्रिस्टोफर लेहमन; काउंसलर जोसेफिन इवा लिली पल्लेसन; प्रथम सचिव मैथियास एमिल बेंटसन; मंत्री की निजी सचिव अमाली रोसेनबेक क्रिश्चियन्सेन तथा विभाग प्रमुख विनोथा थियागराज और स्टेफन ल्यूक पीटर्सन उपस्थित थे।