CRIME BORDER | 23 November 2026 | 10:16 AM
मुंबई, दि. १९ :- दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने आज लोकभवन, मुंबई में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर लोकभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सामूहिक रूप से राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
शपथ के दौरान सभी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने तथा सभी धार्मिक, भाषाई एवं क्षेत्रीय मतभेदों को संवैधानिक तरीके से सुलझाने का संकल्प लिया।
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 19 नवंबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नारनवरे, राज्यपाल के संयुक्त सचिव एस. राममूर्ति, राज्यपाल के परिवार प्रबंधक जयराज कारभारी सहित लोकभवन के अधिकारी, कर्मचारी तथा पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।