CRIME BORDER | 26 December 2025 | 07:18 PM
वरिष्ठ पत्रकार तथा ,रोटेरियन : राजेंद्र वखरे
उल्हासनगर / थाने : जागतिक स्तर पर काम करने वाली रोटरी धीरे-धीरे हर जगह पर अपना पैर जमा रही है। रोटरी हर क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभा रही है । इसमें शिक्षित, उच्च विद्या विभूषित पुरुष और महिलाएं समाविष्ट है। वह अपने तरीके से देश के प्रति , समाज के प्रति सजग रहकर अपना कार्य कर रही है। रोटरी का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है कि, जिसमें वह काम नहीं कर रही है । आज धीरे-धीरे सबको पता चल रहा है कि, रोटरी हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण संस्था है।
भारत के प्रमुख राज्य में रोटरी का समाजाभिमुख कार्य लगातार हो रहा है। इस तरह थाने में भी जोर-शोर से बड़े पैमाने पर रोटरी अपना कार्य कर रही है। मुंबई का विस्तार होने की वजह से मुंबई के 2 झोन रोटरी ने किए हैं। इसी प्रकार मुंबई के झोन 3142 के अंतर्गत डिजी दिनेश मेहता इनके मार्गदर्शन में उनके नेतृत्व में रोटेरियन अपना काम कर रहे हैं। हर रोटेरियन अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभा रहे हैं।
!! चलो दीप जलाए वहां ,जहां अभी भी है अंधेरा। !!
इसी प्रकार शिक्षा, स्वास्थ्य इसके साथ दूसरे क्षेत्र में भी काम चल रहा है। थाने जिला गवर्नर दिनेश मेहता इनके नेतृत्व में एजी - महेंद्र हिंगोरानी बड़े पैमाने पर काम करते हुए नजर आ रहे हैं। एजी - महेंद्र हिंगोरानी गए 25 साल से रोटरी में काम कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि हर पढ़ा - लिखा इंसान रोटरी में आए और अपना हुनर दिखाएं।
एजी - महिंद्र हिंगोरानी के मार्गदर्शन में उल्हासनगर में एक नया रोटरी क्लब खुल गया है। वह नए-नए क्लब के नए रोटेरियन को अच्छा मार्गदर्शन करते हुए उनको प्रेरणा देते हैं इतना ही नहीं वह खुद उनके साथ जुड़े हुए रहते हैं उनके प्रोग्राम में शामिल होते हैं। रोटरी क्लब ऑफ उल्हासनगर सिटी के नाम से यह क्लब खुल गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन उनके मार्गदर्शन में किया गया था।इसके लिए उन्होंने शानदार कार्यक्रम का आयोजन उल्हासनगर शहर में शहाड के एंटीला गुरुद्वारा के ग्राउंड फ्लोर रीजेंसी एंटीलिया गुरुद्वारा के यहां किया गया था। इस कार्यक्रम में जिला गवर्नर दिनेश मेहता तथा रोटरी की जाने-माने हस्तियां उपस्थित थी। इस वक्त एजी - महिंद्र हिंगोरानी इन्होंने उल्हासनगर ,अंबरनाथ ,कल्याण, बदलापुर यहां के उच्च विद्या विभूषित युवक तथा पुरुष और महिलाओं को समाविष्ट किया।
खास तौर पर इसमें वैज्ञानिक, वरिष्ठ डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर ,टीचर्स , लॉयर्स, बिजनेसमैन आदि लोगों का समावेश रहा। इस शानदार प्रोग्राम में जिला गवर्नर दिनेश मेहता इन्होंने सबको मार्गदर्शन किया तथा रोटरी के नियमानुसार नए-नए रोटेरियन को शपथ दिलाई गई।
![]()
इस रोटरी क्लब ऑफ उल्हासनगर सिटी की प्रथम प्रेसिडेंट चार्टर्ड प्रेसिडेंट श्रीमती रश्मी महेंद्र हिंगोरानी को किया गया श्रीमती रश्मीजी एक अनुभवी उच्च विद्या विभूषित लेडी है। उन्होंने शपथ ग्रहण होने के बाद रोटरी जिस पर काम करेगी उस पर भाषण करते हुए कहा कि, क्लब का उद्देश्य जरूरतमंदों का उत्थान करना और पूरे समाज के हित के लिए काम करना। रोटरी विशेष करके जरूरतमंद नागरिकों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा पर काम करेगी तथा पर्यावरण, पानी , सड़क , ब्लड डोनेशन,मुक प्राणियों के हित में तथा बहुत सारे क्षेत्र में काम करेगी ऐसा उन्होंने कहा।
जिला गवर्नर दिनेश मेहता इन्होंने उल्हासनगर के नए रोटरी क्लब ऑफ उल्हासनगर सिटी के 20 चार्टर सदस्यों के साथ उल्हासनगर में नया चार्टर्ड क्लब खुलने की घोषणा की। इस क्लब की एंटीला गुरुद्वारा में इसकी स्थापना की गई कार्यक्रम की शुरुआत गुरु नानक देव जी के आशीर्वाद से हुई।